उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं।

मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को ठंड से जूझना पड़ा।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जारी हिमपात

उच्च हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते सीमांत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button