उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कल घोषित होंगी नई बिजली दरें, 1 अप्रैल से होंगी लागू

उत्तराखंड। उत्तराखंड में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग नई दरें जारी करेगा, जो एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी।

प्रदेश में इस वर्ष यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। ऊर्जा निगमों का तर्क है कि बढ़ती लागत और संचालन व्यय को देखते हुए दरों में संशोधन आवश्यक है।

चार स्थानों पर हुई जनसुनवाई

ऊर्जा निगमों के प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने विभिन्न जिलों में जनसुनवाई आयोजित की थी।

18 फरवरी – कर्णप्रयाग

20 फरवरी – मुनस्यारी

23 फरवरी – रुद्रपुर

27 फरवरी – देहरादून

इन जनसुनवाइयों में आम उपभोक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए।

चुनावी वर्ष में बड़ा फैसला

चुनावी वर्ष होने के कारण आयोग के सामने बिजली दरों को लेकर संतुलित निर्णय लेने की चुनौती रही। आयोग ने सभी पक्षों—ऊर्जा निगमों की मांग, उपभोक्ताओं के हित और आर्थिक स्थिति—को ध्यान में रखते हुए नई दरों पर निर्णय लिया है।

आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि मंगलवार को दरों की औपचारिक घोषणा की जाएगी और यह एक अप्रैल से प्रदेश की सभी उपभोक्ता श्रेणियों पर लागू होंगी।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग प्रस्तावित 18.50 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी देता है या उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button