उत्तराखण्डशिक्षा

राजकीय विद्यालयों में मनाया गया सेफर इंटरनेट डे–2026

एनआईसी उत्तराखंड ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

देहरादून: 

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.) उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से 10 फरवरी 2026 को विभिन्न राजकीय विद्यालयों में “सेफर इंटरनेट डे–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक और ए.आई. के दुरुपयोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
यह आयोजन डिजिटल युग में सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। विशेषज्ञों ने साइबर बुलिंग, डेटा गोपनीयता, फ़िशिंग व बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी तथा cybercrime.gov.in और टोल फ्री नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में देहरादून के राजपुर रोड एवं रायपुर स्थित राजकीय विद्यालयों सहित वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें 30,000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button