उत्तराखण्ड

सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस को नई जिम्मेदारी

देहरादून:

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम की जिम्मेदारियों में इजाफा करते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की अतिरिक्त कमान सौंप दी है। यह निर्णय सचिव दीपेंद्र चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया, जिसके चलते उनके अधीन रहे विभागों का पुनर्वितरण किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सचिव युगल किशोर पंत को सौंपा गया है। पंत के पास पहले से सिंचाई सचिव का प्रभार भी है। वहीं, सिंचाई विभाग में शीर्ष स्तर पर निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम निभाएंगे।

गौरतलब है कि सुंदरम पहले से ऊर्जा और नियोजन विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं। राज्य के सेतू आयोग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button