Crime Newsउत्तराखण्डदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: छात्र हत्याकांड में फरार 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

देहरादून | देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में हुई छात्र की मौत के मामले में फरार चल रहे दो 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदल रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में मु0अ0सं0 55/26 के तहत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों — युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा और अंकित भारद्वाज — को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

25-25 हजार का था इनाम

फरार अभियुक्तों की लगातार तलाश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी देहरादून ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना प्रभारियों को सक्रिय और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी

थाना प्रेमनगर की गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। लगातार गैर-प्रांतों में दबिश देने के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह और अंकुर सिंह पुत्र पुरुषोत्तम कुमार को आकाश रिसॉर्ट, पुरूलिया, थाना बांगमुण्डी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह, निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून (मुख्य अभियुक्त)

अंकुर सिंह पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून

पुलिस टीम

कार्रवाई में व0उ0नि0 अनीत कुमार (थाना प्रेमनगर), उ0नि0 सैंकी चौधरी (एसओजी), उ0नि0 प्रवीण सैनी (चौकी प्रभारी कुठालगेट) सहित थाना प्रेमनगर, एसओजी, पटेलनगर और नेहरू कॉलोनी के पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button