Crime Newsउत्तराखण्ड

ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी, ‘अतीक अहमद जैसा अंजाम’ कहकर भेजे ऑडियो मैसेज

ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे टेक्स्ट और ऑडियो संदेशों में उन्हें “अतीक अहमद जैसा अंजाम” देने की बात कही गई है।

ज्योतिर्मठ पीठ के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य पिछले कुछ वर्षों से देशभर में गौ संरक्षण के लिए “गौ माता–राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर जनजागरण करना है।

इसी क्रम में 3 मई से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में उनकी ‘गविष्ठी यात्रा’ प्रस्तावित है। यात्रा के दौरान वे लोगों से गौ रक्षा के समर्थन में आवाज उठाने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘रामा गौ धाम’ के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।

आधिकारिक नंबर पर आए धमकी भरे संदेश

मीडिया प्रभारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को रात 10:25 से 10:35 बजे के बीच ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुए। नंबर ब्लॉक करने के बाद 6 अप्रैल को दो वॉइस मेल संदेश भी प्राप्त हुए, जिनमें गंभीर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई।

ऑडियो संदेशों में शंकराचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और यात्रा के दौरान नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई। संदेशों में “अतीक अहमद जैसा अंजाम” देने जैसी बातें भी कही गई हैं।

आधिकारिक नंबर पर आए धमकी भरे संदेश

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को रात 10:25 से 10:35 बजे के बीच ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुए। नंबर ब्लॉक करने के बाद 6 अप्रैल को दो वॉइस मैसेज भी आए।

पीठ की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार, पहले ऑडियो संदेश में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि शंकराचार्य “बच नहीं पाएंगे” और “अतीक अहमद की तरह मारे जाएंगे।” संदेश में यात्रा के दौरान हमला करने और “बीच रास्ते खत्म कर देने” जैसी धमकियां दी गईं।

दूसरे संदेश में भी इसी तरह की भाषा का प्रयोग करते हुए कहा गया कि उनका “समय आ गया है” और “उन्हें खत्म करने के लिए बहुत लोग तैयार हैं।” संदेश में उन्हें सामने आकर बात करने की चुनौती भी दी गई।

(नोट: संदेशों में अत्यंत आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिन्हें सार्वजनिक शालीनता के मद्देनजर प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।)

विधिक कार्रवाई की तैयारी

संजय पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शंकराचार्य के अधिवक्ता के माध्यम से संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button