उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह किया ने पौड़ी दौरा, कृषि और औद्यानिकी विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल शनिवार को पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इसके पहले वे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पौड़ी सर्किट हाउस पहुंचे।

राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान बाल विकास, उद्योग विभाग और रीप परियोजना के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button