घरेलू गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, 5–7 दिन में मिल रहा सिलिंडर, देहरादून दूसरे स्थान पर

देहरादून। घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बुकिंग के बाद औसतन 5 से 7 दिन के भीतर सिलिंडर घर तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गैस वितरण व्यवस्था में हरिद्वार के बाद देहरादून की स्थिति सबसे बेहतर मानी जा रही है।
राजधानी में करीब 70 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं। यहां भगवानपुर, हरिद्वार और लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांटों से नियमित रूप से गैस की आपूर्ति हो रही है। हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं के अनुसार कहीं दूसरे दिन तो कहीं आठ से दस दिन में भी सिलिंडर पहुंच रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में औसत वितरण समय 5.22 दिन दर्ज किया गया है।
अफवाह से बढ़ा दबाव
11 से 13 मार्च के बीच गैस की कमी की अफवाह फैलने से अचानक बुकिंग में इजाफा हो गया था। उस दौरान 25 और 45 दिन का नियम लागू नहीं था, जिससे सर्वर पर अधिक लोड पड़ा और तेल कंपनियों के सॉफ्टवेयर प्रभावित हो गए। अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
यदि किसी दिन बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है तो उस दिन की सप्लाई प्रभावित होती है। इससे अगले दिनों में बैकलॉग बढ़ जाता है और डिलीवरी में देरी हो सकती है।
उत्तराखंड में गैस वितरण का औसत समय
हरिद्वार – 4.5 दिन
देहरादून – 5.22 दिन
ऋषिकेश – 5.7 दिन
टिहरी – 5.7 दिन
रुद्रपुर – 5.76 दिन
हल्द्वानी – 6.45 दिन
अल्मोड़ा – 6.83 दिन
प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।




