उत्तराखण्डराजनीतिक

“धुरंधर धामी” के नेतृत्व में बढ़ रहा उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए उन्हें “धुरंधर धामी” बताया। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान ही उन्हें विश्वास था कि धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, जो बाद में सही साबित हुआ। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें “धाकड़ धामी” कहा जाता था, लेकिन अब उनके काम को देखते हुए उन्हें “धुरंधर धामी” कहना ज्यादा उचित है।

सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को आस्था, आध्यात्मिकता और संस्कृति की भूमि बताते हुए कहा कि यह देवभूमि देश के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसी दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें कुछ समय के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर भी मिला।

रक्षा मंत्री ने वैश्विक हालातों पर भी चिंता जताई और कहा कि आज पूरी दुनिया कई तरह के संकटों से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कूटनीतिक कौशल और दूरदर्शिता से देश को संभावित ऊर्जा और खाद संकट से बचाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और संवाद व कूटनीति के जरिए ही वैश्विक समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button