उत्तराखण्डधार्मिक

गंगोत्री धाम में नया नियम, पंचगव्य ग्रहण के बाद ही मिलेगा मंदिर में प्रवेश

उत्तरकाशी: गंगोत्री मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक के बाद अब मंदिर समिति ने प्रवेश को लेकर नया फॉर्मूला तैयार किया है। इसके तहत मंदिर में दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं को पंचगव्य ग्रहण करना अनिवार्य किया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार, पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर शामिल होते हैं, जिन्हें ग्रहण करने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। समिति ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर की परंपराओं और पवित्रता को बनाए रखना है।

समिति के सचिव ने जानकारी दी कि मंदिर में प्रवेश के लिए विस्तृत नियम तय करने हेतु एक विशेष कमेटी का गठन भी किया जा रहा है, जो जल्द ही अपनी सिफारिशें देगी।

वहीं यमुनात्री मंदिर में भी इसी तरह के फैसले पर विचार किया जा रहा है। यमुनोत्री मंदिर समिति 24 मार्च को यमुना जयंती के अवसर पर होने वाली बैठक में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर अंतिम निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button