खेल

अंडर-19 विश्व कप जीत पर सीएम धामी ने भारतीय टीम को दी बधाई

इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने पर कहा—युवा खिलाड़ियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से देश को गौरवान्वित किया है। यह विजय देश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों  को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button