उत्तराखण्डदेहरादून

पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में ट्रैफिक प्लान तैयार, लच्छीवाला और आशारोड़ी टोल फ्री

देहरादून। जिला प्रशासन ने राजधानी देहरादून को यातायात जाम से मुक्त रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा और अशारोदी बैरियर को टोल मुक्त बनाने के आदेश जारी किए गए हैं

 

सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक टोल फ्री

 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों निजी, कमर्शियल और अन्य के लिए टोल पूरी तरह माफ रहेगा। इस दौरान फास्टैग से भी कोई कटौती नहीं होगी और वाहनों का आवागमन निःशुल्क रहेगा।

 

पीएम कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

यह निर्णय नरेंद्र मोदी  के प्रस्तावित कार्यक्रम और देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के मद्देनजर लिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में प्रस्तावित है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

 

जाम रोकने के लिए विशेष व्यवस्था

 

प्रशासन को आशंका है कि सीमावर्ती और पर्वतीय जिलों से बड़ी संख्या में बसें और निजी वाहन देहरादून पहुंचेंगे, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए टोल प्लाजा और बैरियर को अस्थायी रूप से फ्री कर दिया गया है, ताकि ट्रैफिक सुचारू बना रहे।

 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

 

जिलाधिकारी ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button