उत्तराखण्डखेल

कपकोट पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, दो पायलटों को एयर एंबुलेंस से किया रेफर

लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खोने से नीचे गिरे प्रतिभागी, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

टिहरी:

उत्तराखंड के कपकोट में चल रही पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को दो पायलट लैंडिंग करते समय नियंत्रण खो बैठे, जिसके चलते वे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों प्रतिभागियों को कमर और पैरों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद तुरंत मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस (एयर हैली) के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

टिहरी गढ़वाल के पैराग्लाइडर रणजीत सिंह चौहान, जो उत्तराखंड टीम की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे, उड़ान के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन लैंडिंग के अंतिम चरण में पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित हो गया। संतुलन बिगड़ने पर वे जोर से जमीन पर गिरे, जिससे उनकी कमर पर चोट आई। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और फिर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें कपकोट सीएचसी लाया गया।

दूसरे घायल पायलट नवीन परिहार, जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं, लैंडिंग के समय पैर के बल गिर पड़े, जिससे उनके पैरों में चोट आ गई। दोनों घायलों की स्थिति जानने के लिए विधायक Suresh Gadhia सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली।

सीएचसी में तैनात चिकित्सक Dr Prateek Sharma ने बताया कि दोनों पायलटों को गम्भीर चोटें हैं और बेहतर उपचार के लिए उन्हें आर्थोपेडिक विशेषज्ञ के पास रेफर किया गया है। प्रशासन को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

टिहरी झील में हाल में हो चुका हादसा, पैराग्लाइडर पानी में जा गिरा गिरा था
टिहरी झील में भी हाल में ऐसा ही हादसा हो चुका है। जिसमें उड़ान के दौरान एक ग्लाइडर अनियंत्रित होकर झील में गिर गया।
स्थानीय प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर पायलट को बाहर निकाला। पानी के गिरने के कारण उन्हें चोट नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button