क्रिकेट खेल रहे बच्चे के सीने में लगी बॉल, मौतः शामली में पिता बोले- बड़ा क्रिकेटर बनना चाहता था; खेल ने इकलौता बेटा छीन लिया…

क्रिकेट खेल रहे बच्चे के सीने में लगी बॉल, मौतः शामली में पिता बोले- बड़ा क्रिकेटर बनना चाहता था; खेल ने इकलौता बेटा छीन लिया…
शामली में क्रिकेट खेल रहे 13 साल के छात्र की मौत हो गई। वह बल्लेबाजी कर रहा था। तभी एक गेंद बाउंस होकर उसके सीने में लगी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया एकेडमी से सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन पहले उसे कैराना के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर शामली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कैराना कोतवाली क्षेत्र की भास्कर क्रिकेट एकेडमी का है हफ्ते भर पहले फिरोजाबाद में भी ऐसा हादसा हुआ था। फाइनल मैच में बल्लेबाजी कर रहे 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। बॉलर ने गेंद फेंकी, जो सीधे उसके सीने में जा लगी थी। वह ग्राउंड पर गिरकर तड़पने लगा बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने एकेडमी पर लापरवाही का आरोप लगाया था।





