उत्तरप्रदेशताजा ख़बरदेश-विदेश

वरमाला डालते ही बेकाबू दूल्हे ने लिया दुल्हन का चुम्मा, फिर हुआ बवाल और दे दनादन…

वरमाला डालते ही बेकाबू दूल्हे ने लिया दुल्हन का चुम्मा, फिर हुआ बवाल और दे दनादन…,

 

हापुड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है जहां शादी के मंडप में बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। बात बस ये थी कि जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुलहन को किस कर लिया।बस फिर क्या था ये नज़ारा देखने के बाद घरातियों और बरातियों के बीच लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों से 6-7 लोग घायल हो गए।इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पूरी रात हंगामा चलने के बाद दूल्हा पक्ष बारात बिना दुल्हन के वापस ले गया। लेकिन लड़की जिद पर अड़ गई कि उसे उसी लड़के से शादी करनी हैं। रात भर बहस होने के बाद सुबह होते ही लड़की रिक्शे में बैठकर लड़के के घर पहुंच गई। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी कहा-सुनी के बाद सहमति बनी कि दोनों की शादी दोबारा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button