Uncategorized

सहारनपुर में मस्जिद जमींदोज…3 JCB ने डेढ़ घंटे में तोड़ी गई  गांव में RRF-PAC तैनात, 3 भाई बनवा रहे थे मस्जिद,

सहारनपुर में मस्जिद जमींदोज…3 JCB ने डेढ़ घंटे में तोड़ी गई  गांव में RRF-PAC तैनात, 3 भाई बनवा रहे थे मस्जिद,

सहारनपुर में गुरुवार को प्रशासन ने मस्जिद ढहा दी। 3 JCB ने सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी इमारत को जमींदोज कर दिया। हंगामे की आशंका थी, इसलिए गांव में RRF, PAC और कई थानों की फोर्स तैनात है।

 

ड्रोन से लगातार निगरानी होती रही। प्रशासन के मुताबिक जिस जमीन पर मस्जिद बनवाई जा रही थी, वह 3 भाइयों की है। बिना अनुमति यहां मस्जिद बनाई जा रही थी। इमारत को तोड़ दिया गया।

यह कार्रवाई चिलकाना इलाके के भोजपुर में हुई है। इस इमारत को लेकर जिला पंचायत में मुद्दा उठाया गया था। पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

2 महीने से मस्जिद बनवा रहे, लोगों ने समझा कि घर बना रहे भोजपुर गांव में रहने वाले इस्तखार, नदीम और एहतेशाम की गांव के बाहर जमीन है। वह पिछले 2 महीने से यहां एक कंस्ट्रक्शन करवा रहे थे। पहले लोगों को लगा कि यह रिहायशी इमारत है, मगर जब इमारत ने स्वरूप लिया, तब पता चला कि ये मस्जिद बना रहे हैं। पुलिस में शिकायत जाने के बाद निर्माण रुकवा दिया गया।

बिना अनुमति मस्जिद बनाने का मुद्दा जिला पंचायत तक पहुंचा। अवर अभियंता आदेश कुमार ने कहा, निर्माण करने वालों को 7 मई को नोटिस दिया गया था। वह बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे थे।

तीनो भाइयों ने लिखकर दिया- निर्माण रोक देंगे जवाब में उन्होंने लिखित सहमति दी थी कि वह निर्माण रोक देंगे। इसके बावजूद गुपचुप तरीके से लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी। गुरुवार को SDM सदर सुबोध कुमार, ASP मनोज यादव, जिला पंचायत के JE आदेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी 3 बुलडोजर के साथ गांव पहुंचे।

गांव में मुस्लिम लोगों की आबादी भी है, इसलिए फोर्स को पहले गांव में तैनात किया गया। सिर्फ डेढ़ घंटे में यह इमारत तोड़ी गई।

ASP मनोज कुमार यादव कहते हैं- गांव का लॉ एंड ऑर्डर भी हमारी प्रायोरिटी में था, इसलिए लोगों से बात की गई। एहतियातन थाना मंडी, कोतवाली देहात, थाना सरसावा और चिलकाना की पुलिस को तैनात किया गया। पूरे गांव की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button