Crime Newsउत्तरप्रदेशक्राइमदेश-विदेश

लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी दीपक वर्मा का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी मारा गया है। बच्ची के साथ वहशियत का एक वीडियो सामने आया है।

मासूम को गोद में उठाया और लिफ्ट के पास लाकर… लखनऊ कांड के दरिंदे दीपक के वहशीपन का आया वीडियो,

लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी दीपक वर्मा का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी मारा गया है। बच्ची के साथ वहशियत का एक वीडियो सामने आया है।

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, बच्ची का रेप का आरोपी पुलिस से बचकर भागने की फिराक में पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। अब इस मामले में एक वीडियो सामने आया है। इसमें बच्ची के साथ वहशियत सामने आई है। इसमें आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में 5 जून को रात 10 बजे मेट्रो स्टेशन पुल के नीचे ढाई साल की बच्ची अपने मां–बाप के साथ सो रही थी। इसी दौरान दरिंदा दीपक उसको गोदी में उठाकर लिफ्ट तक ले आया। रात के अंधेरे में लिफ्ट के गेट पर उसने बच्ची की इज्जत लूटी। इस पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरिंदा दीपक बच्ची को गोद में उठाए लिफ्ट की तरफ जाता दिखता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर मामले की चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने किया एक्शन

लखनऊ डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने मामले में बताया कि वारदात को 5 जून को अंजाम दिया गया। इस घटना की शिकायत आलमबाग थाने में दर्ज कराई गई। मासूम के साथ रेप की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। उसकी स्कूटी के नंबर प्लेट के जरिए पुलिस को उसके लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एनकाउंटर हो गया।

डॉक्टर ने घोषित किया मृत

पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी दीपक वर्मा गोलियों के निशाने पर आ गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आरोपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से मासूम रेप कांड में आरोपी की पहचान के बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

मासूम रेप कांड का आरोपी दीपक वर्मा रेलवे में पानी वेंडर था। वह देवी जागरणों में झाकियां भी लगाता था। वह रात को मेट्रो स्टेशन पुल के नीचे पहुंचा। दीपक ने पिता के बगल में सो रही बच्ची को उठाया। उसे लिफ्ट के पास ले गया। वहां रेप किया और उसे गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात में बच्ची का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर स्थिति में बच्ची का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button