Crime Newsउत्तरप्रदेशताजा ख़बरदेश-विदेश

कैराना सांसद इकरा हसन अब डीप फेक वीडियो की शिकार हो गई हैं। दो नाबालिग किशोरों ने एआई के जरिये उनकी वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

अब सांसद इकरा हसन की बनाई डीप फेक वीडियो, नाबालिगों की करतूत से हड़कंप,

कैराना सांसद इकरा हसन अब डीप फेक वीडियो की शिकार हो गई हैं। दो नाबालिग किशोरों ने एआई के जरिये उनकी वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इकरा समर्थकों और सपा कार्यकर्ता में उसे लेकर रोष फैल गया। वीडियो से फोटो काटकर एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसे लेकर सांसद समर्थक इमरान नदवी ने यूपी पुलिस से शिकायत की। डीजीपी के आदेश पर शामली पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच साइबर सेल पुलिस को सौंप दी है। उधर, मामला बढ़ता देख वीडियो बनाने वाले नाबालिगों से माफी मंगवाते हुए मेवात की सरपंच ने वीडियो बनाकर खुद पूरे मेवात की ओर से माफी मांगी है। इकरा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाते हुए उन्होंने माफी का वीडियो अपलोड किया है।

सोमवार देर रात सपा से कैराना की सांसद इकरा हसन चौधरी एमपी के नाम से बनाए गए एक फर्जी फेसबुक एकाउंट पर एआई के जरिये डीप फेक वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया गया। आपत्तिजनक वीडियो में नाबालिग लड़का दिख रहा है। अकाउंट पर कैराना सांसद की डीपी लगाई गई। वीडियो वायरल होने पर समर्थकों में रोष फैल गया। वीडियो हरियाणा क्षेत्र के मेवात का बताया गया।

सांसद इकरा हसन के समर्थक इमरान नदवी ने एक्स के माध्यम से यूपी पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं शामली पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीपीजी कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए शामली एसपी रामसेवक गौतम को कार्रवाई के निर्देश दिया। एसपी ने जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

उधर, मंगलवार को इससे संबंधित माफीनामे का एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो हरियाणा के मेवात क्षेत्र का बताया गया। इसमें एक महिला खुद को सरपंच बताते हुए कुछ लोगों के बीच कान पकड़े हुए दो किशोरों को बैठाए है। दोनों किशोर इकरा चौधरी की वीडियो एआई के जरिये एडिट करना स्वीकार कर रहे हैं। महिला एवं युवक दोनों बच्चों को थप्पड़ मार रहे हैं। किशोर माफी मांग रहे हैं। महिला भी समाज की ओर से माफी मांगती हैं। इस संबंध में सांसद का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

सांसद के नाम पर कई फर्जी अकाउंट, कार्रवाई की मांग,

फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कैराना सांसद इकरा चौधरी नाम से फर्जी अकाउंट्स की भरमार है।

इन अकाउंट्स पर सांसद के फोटो और वीडियो भी अपलोड की जाती हैं। कई एडिट भी होती हैं। पिछले दिनों सांसद इकरा चौधरी की ओर से पुलिस अधिकारियों को फर्जी अकाउंट्स की सूची देते हुए शिकायत की गई थी। इसके बावजूद भी अभी तक फर्जी अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर आ रहे हैं। अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद समर्थकों ने फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई की मांग की है

एसपी शामली रामसेवक गौतम के अनुसार इस मामले में एक्स के माध्यम से शिकायत पर संज्ञान लेकर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। टीम जांच कर रही है, जैसे ही आरोपी ट्रैस होंगे उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button