उत्तराखंड: बड़े स्तर पर IPS ट्रांसफर, बीते 48 घंटे में हुए दो मर्डर के बाद हटाए गए अजय सिंह, डोबाल होंगे नए दून SSP

उत्तराखंड: बड़े स्तर पर IPS ट्रांसफर, बीते 48 घंटे में हुए दो मर्डर के बाद हटाए गए अजय सिंह, डोबाल होंगे नए दून SSP
देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. कुल 20 अफसरों को इधर से उधर किया गया है. लिस्ट में सबसे मुख्य नाम अजय सिंह का है जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है,
वहीं, अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून कप्तान की भूमिका निभाएंगे. डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं. वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे,
इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है. उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटा दिया गया है. एसएसपी मणिकांत मिश्रा तो अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी है. मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है. उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है. रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी. रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है,
उधम सिंह नगर में एसपी क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी निभा रही निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है,
हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है,
चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है,
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है,
निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है, फिलहाल वो पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ हैं,
बता दें कि, एक दिन पहले 12 फरवरी को देर शाम उत्तराखंड के कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए गये हैं. उनके साथ ही सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है,




